राजीव शर्मा ने किया सुभाषनगर और शिवालिक नगर में सड़कों का लोकार्पण व पुलिया निर्माण का शुभारंभ; कहा—विकास कार्यों को दी जाएगी निरंतर गति…

तनवीर अली हरिद्वार।

राजीव शर्मा ने किया सुभाषनगर और शिवालिक नगर में सड़कों का लोकार्पण व पुलिया निर्माण का शुभारंभ; कहा—विकास कार्यों को दी जाएगी निरंतर गति,

​हरिद्वार। जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के संकल्प को दोहराते हुए नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर और आसपास के क्षेत्रों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। राजीव शर्मा ने सुभाषनगर (वार्ड संख्या-9) की B-5 गली तथा वार्ड संख्या-11 की गली नं. A-11 सहित कई आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उनका विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में नई पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं शुभारंभ भी किया।

​लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर और आसपास के सभी वार्डों के निवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पुलिया और पेयजल जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। जिन भी क्षेत्रों में विकास कार्यों की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जाएंगे ताकि स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता मिले।

​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद राधेश्याम कुशवाहा, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, हरबीर बालियान, अक्षय राणा, जावीर चौहान, संजय यादव, विनोद शर्मा, शिवपूजन, अंकित चौधरी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, अभिषेक शर्मा, नीरज प्रेमी, सुनील त्यागी, अनिल नैयर, चिंटू, पवनदीप, जितेंद्र प्रजापति, प्रवीण चौधरी, अंकुर यादव, प्रवेश पंवार, राजीव मलिक, बी.एन. चतुर्वेदी, अतुल त्यागी, सुरेंद्र कुमार, अरविंद कश्यप एवं वंश नैयर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed