शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़: नशीला पदार्थ पिलाकर फरार हुई महिला समेत 5 गिरफ्तार; 70 हजार नकदी, बोलेरो व नशीला पाउडर बरामद, दौलतपुर में योगेश पुरी को शिकार बनाकर नकदी व सामान समेटकर हुई थी फरार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को दबोचा…

तनवीर अली हरिद्वार।

शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़: नशीला पदार्थ पिलाकर फरार हुई महिला समेत 5 गिरफ्तार; 70 हजार नकदी, बोलेरो व नशीला पाउडर बरामद, दौलतपुर में योगेश पुरी को शिकार बनाकर नकदी व सामान समेटकर हुई थी फरार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को दबोचा,

​बहादराबाद (हरिद्वार)।

शादी का झांसा देकर बेकसूर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक गिरोह का बहादराबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 70 हजार रुपये, 5 मोबाइल फोन, संदिग्ध नशीला पाउडर और घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी बरामद कर सीज कर दी गई है।

​पति को नशीला पदार्थ पिलाकर हुई थी फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दौलतपुर (हरिद्वार) निवासी प्रवेश पुरी ने 24 सितंबर को कोतवाली बहादराबाद में तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनके भाई योगेश पुरी का विवाह जिस महिला से हुआ था, उसने योगेश को विश्वास में लेकर कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जब योगेश बेहोश हो गया, तो वह मौका पाकर घर में रखी नकदी व अन्य कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गई।

​एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कसा शिकंजा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। बहादराबाद पुलिस ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए छापेमारी की और मुख्य आरोपिता समेत गिरोह के 5 सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा:

  1. ​महिला (उम्र 21 वर्ष) – निवासी: मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश (मुख्य आरोपी)
  2. ​अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार – निवासी: मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
  3. ​महिला – निवासी: शामली, उत्तर प्रदेश
  4. ​पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार – निवासी: शामली, उत्तर प्रदेश
  5. ​फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन – निवासी: भरतपुर, राजस्थान

​अन्य पीड़ितों की भी जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने पहले भी किसी अन्य व्यक्ति को शादी के नाम पर अपना शिकार तो नहीं बनाया है। पुलिस टीम में व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, उ0नि0 शमशेर अली, उ0नि0 कर्म सिंह, हे0का0 नरविन्दर सिंह व का0 सुनील तोमर शामिल रहे। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​हरिद्वार पुलिस की अपील:

हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शादी-विवाह तय करने से पहले एक-दूसरे के परिवार, पृष्ठभूमि और पहचान-पत्र आदि का अच्छी तरह से सत्यापन जरूर कर लें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

You may have missed