रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया रोशनाबाद में सड़कों के निर्माण का शुभारंभ; बोले- ‘जन-जन तक विकास पहुँचाना ही हमारा संकल्प’ सड़कों के बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम एवं बेहतर आवागमन की मिलेगी सुविधा…

तनवीर अली हरिद्वार।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया रोशनाबाद में सड़कों के निर्माण का शुभारंभ; बोले- ‘जन-जन तक विकास पहुँचाना ही हमारा संकल्प’

रोशनाबाद (हरिद्वार)। ग्राम रोशनाबाद में स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी माँग को पूरा करते हुए रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने गुरुवार को लॉकिंग टाइल्स से बनने वाली विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इन सड़कों के बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

​उद्घाटन के अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विकास कार्यों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुँचाना ही जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा मुख्य संकल्प है।”

​रोशनाबाद में लॉकिंग टाइल्स से बनने वाली इन गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जलभराव एवं कच्चे रास्तों की समस्या दूर होगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने विधायक का धन्यवाद व्यक्त किया।

​कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, पूर्व मंडल महामंत्री चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय पाल, ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के प्रतिनिधि राहुल पाल, अक्षय पाल, दीपक पाल, अभिषेक पाल, सन्नी पाल, अमित कुमार, संजीव चौधरी, धीरज कुमार, पुनीत पाल, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed