अस्मिता फाउंडेशन की बैठक में पदम प्रकाश शर्मा और एच.एन. गुप्ता बने संरक्षक, समाजसेवा का लिया संकल्प, अस्मिता फाउंडेशन परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का हैं क्षण…

तनवीर अली हरिद्वार।

अस्मिता फाउंडेशन की बैठक में पदम प्रकाश शर्मा और एच.एन. गुप्ता बने संरक्षक, समाजसेवा का लिया संकल्प,अस्मिता फाउंडेशन परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का हैं क्षण,

हरिद्वार:- समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘अस्मिता फाउंडेशन’ की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संस्था के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई, जिसमें नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री एच.एन. गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान अस्मिता फाउंडेशन परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण तब आया, जब श्री पदम प्रकाश शर्मा और श्री एच.एन. गुप्ता ने आधिकारिक रूप से संस्था के ‘संरक्षक’ का दायित्व स्वीकार किया। दोनों वरिष्ठ महानुभावों ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में संस्था के हर सेवा कार्य में उनका मार्गदर्शन, आशीर्वाद और हर संभव सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा।

​बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाजहित, महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, स्वावलंबन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न संवेदनशील विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने आने वाले समय में सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक व प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने का दृढ संकल्प लिया।

​इस यादगार बैठक में संस्था के प्रमुख सदस्यों—श्रीमती नीता नायर, श्री मनोज कुमार कंबोज, श्री एच. एन. गुप्ता, श्रीमती सुमन अस्थाना, श्री पदम प्रकाश शर्मा, श्री विमलेश गौर, श्रीमती मानसी मिश्रा, श्रीमती मोनिका राय एवं श्रीमती आरती मेहता की सक्रिय सहभागिता रही।

​बैठक के समापन पर अस्मिता फाउंडेशन परिवार ने श्री पदम प्रकाश शर्मा एवं श्री एच.एन. गुप्ता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि वरिष्ठों का यह साथ और विश्वास फाउंडेशन के लिए नई ऊर्जा व प्रेरणा का स्रोत है। अस्मिता फाउंडेशन अपने मूल मंत्र “सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन” के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

You may have missed