तनवीर अली हरिद्वार।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर बड़ी सफलता: उत्तराखंड STF की टीम ने बागपत से दबोचा 50 हजार का इनामी हत्यारोपी, कनखल के चर्चित संत हत्याकांड में दो साल से फरार चल रहा था अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू, कुर्की की कार्रवाई के बाद भी पुलिस को दे रहा था चकमा,
विशेष संवाददाता, हरिद्वार/देहरादून
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह के कुशल निर्देशन और सटीक रणनीति के तहत गठित एसटीएफ टीम ने वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र स्थित ‘श्रद्धा भक्ति आश्रम’ में गुरुजी महंत गोविंद दास के 73 वर्षीय शिष्य विशम्बर दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच और विवेचना के दौरान इस हत्याकांड में कुल 6 आरोपियों के नाम सामने आए थे। हरिद्वार पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू पुत्र धर्मपाल (उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी ग्राम टीकरी, थाना दोघट, जनपद बागपत, यूपी) और उसका एक अन्य साथी लगातार फरार चल रहे थे।
फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई थी तथा उच्चाधिकारियों द्वारा सौरव पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मैनुअल पुलिसिंग और सटीक इनपुट से मिली सफलता
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने इस इनामी अपराधी की धरपकड़ के लिए एसटीएफ की विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। टीम लगातार पतारसी-सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी के ठिकानों और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। सटीक सूचना और इनपुट प्राप्त होते ही एसटीएफ टीम ने बिना समय गंवाए उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद स्थित ग्राम टीकरी (थाना दोघट) में दबिश देकर अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू को उसके गांव से ही दबोच लिया।
सराहनीय कार्य करने वाली एसटीएफ टीम
एसएसपी अजय सिंह के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण सफलता को अंजाम देने वाली एसटीएफ टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
- निरीक्षक अबुल कलाम
- उप-निरीक्षक (उ0नि0) नरोत्तम सिंह बिष्ट
- सहायक उप-निरीक्षक (अ0उ0नि0) हितेश कुमार
- हेड कांस्टेबल संजय कुमार
- हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगई
- हेड कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल
- हेड कांस्टेबल बिजेंद्र चौहान
- कांस्टेबल अनिल कुमार
- कांस्टेबल मोहन असवाल
एसटीएफ की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से फरार अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि वांछित व इनामी अपराधियों के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

More Stories
INTUC उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हरिद्वार में संपन्न: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन विस्तार और श्रमिक अधिकारों पर बने ऐतिहासिक निर्णय…
नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, रंगदारी मांगने के आरोपी ने, पुलिस के खौफ से घबराकर कनखल थाने में किया सरेंडर, महिला व बाल अपराधों की रोकथाम को चलाए जा रहें ‘जीरो टोलरेंस’अभियान में कनखल पुलिस को मिली कामयाबी…
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (हरिद्वार) की टीम का बड़ा एक्शन: होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और किराना दुकानों पर की छापेमारी,13 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे; हाईवे स्थित होटल-रेस्टोरेंट में गंभीर खामियां मिलने पर कई उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक…