तनवीर अली हरिद्वार।
जटवाड़ा-शिवालिकनगर सड़क का ₹2.68 करोड़ से होगा कायाकल्प, विधायक आदेश चौहान ने किया नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण का शुभारंभ, रानीपुर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर रहे विधायक आदेश चौहान, क्षेत्र में हर्ष का माहौल,
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत यह महत्वपूर्ण परियोजना लगभग ₹2.68 करोड़ की लागत से पूरी की जाएगी।
सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था और उद्यानों का सौंदर्यकरण जैसे बुनियादी ढांचों पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जटवाड़ा-शिवालिकनगर मार्ग क्षेत्र का एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिसके बनने से हजारों स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक ने आगे बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से रानीपुर में जनहित से जुड़ी तमाम विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है और आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य बड़ी परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा।
मार्ग के सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण की सौगात मिलने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक आदेश चौहान और प्रदेश सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरण जैसल, मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, योगेंद्र सैनी, महामंत्री अंकुर पालीवाल, भगत सिंह, सुरेंद्र पाल, हंसराज कटारिया, रजनी वर्मा, चमन चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन, डीएम ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध कराने के दिए कड़े निर्देश…
अस्मिता फाउंडेशन की बैठक में पदम प्रकाश शर्मा और एच.एन. गुप्ता बने संरक्षक, समाजसेवा का लिया संकल्प, अस्मिता फाउंडेशन परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का हैं क्षण…
सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई के नाम जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद, पत्नी से मुलाकात में टोकने से था नाराज, तमंचा लेकर बदला लेने पहुंचा था हरिद्वार…