नशे में धुत्त होकर सड़क पर भिड़े दो पड़ोसी, रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दोनों हुड़दंगियों को सिखाया सबक…

तनवीर अली हरिद्वार।

नशे में धुत्त होकर सड़क पर भिड़े दो पड़ोसी, रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दोनों हुड़दंगियों को सिखाया सबक,

हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। टिबड़ी कॉलोनी में शराब के नशे में आपस में मारपीट और गाली-गलौज कर रहे दो युवकों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर की देर रात्रि कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि टिबड़ी कॉलोनी की गली नंबर 3 में दो पक्ष आपस में भयंकर मारपीट और लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि दो स्थानीय युवक अत्यधिक नशे की हालत में एक-दूसरे के साथ हाथापाई और गाली-गलौज कर रहे थे।

​पुलिसकर्मियों ने मौके पर दोनों को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत दोनों आरोपी और अधिक उत्तेजित होकर एक-दूसरे पर हमलावर होने लगे। सड़क पर हो रहे इस ड्रामे से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170 (शांति भंग) के तहत दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान:

  • गोविन्दा पुत्र राजेश (निवासी: मकान नंबर 361, गली नंबर 3, टिबड़ी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार)
  • जतिन उर्फ मन्नु पुत्र स्व. दिनेश (निवासी: मकान नंबर 325, गली नंबर 3, टिबड़ी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार)

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​हेड कांस्टेबल विमल नेगी
  • ​कांस्टेबल उदय नेगी

​प्रभारी निरीक्षक रानीपुर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्र में हुड़दंग मचाने, शांति भंग करने और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

You may have missed