तनवीर अली हरिद्वार।
(NHRDN)उत्तराखंड चैप्टर SMAU और हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की द्वारा ‘HR मीट 2026’ का किया गया भव्य आयोजन; उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञ हुए शामिल,
हरिद्वार यूनिवर्सिटी (रुड़की) द्वारा ‘SMAU इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स’, ‘इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA)’, और ‘नेशनल HRD नेटवर्क (NHRDN)-यूके चैप्टर’ के संयुक्त तत्वावधान में आज, 12 सितंबर 2026 को ‘HR मीट 2026 (हरिद्वार चैप्टर)’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरेंद्र गर्ग, राज अरोरा,महिंद्र आहूजा, अनन्त महेश्वरी अल्ताफ हुसैन, जगदीश लाल पाहवा, एसपीएस गौतम, विकास गोयल,आर0के0 त्यागी, दिगम्बर जैन, यूनिवर्सिटी से चैयरमेन एस0के0 गुप्ता,आदेश आर्य, प्रज्वल चौधरी, शामिल रहें।
यह विशेष ‘इंडस्ट्री-एकेडेमिया नेटवर्किंग मीट’ सिडकुल स्थित होटल गार्डेनिया में शाम 5:30 बजे से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित (I.A.S.) ने शिरकत की। उनकी उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक गरिमामय एवं उद्देश्यपूर्ण बना।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:
- उद्योग और शिक्षा का संगम: शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना।
- प्रतिभा को सही अवसर: कंपनियों को भविष्य की बेहतरीन प्रतिभाओं से जोड़ना और स्थायी अवसर पैदा करना।
- कनेक्ट, कोलैबोरेट, और रिक्रूट: नेटवर्किंग, सहयोग और भर्ती प्रक्रियाओं को एक ही मंच पर मजबूत बनाना।
कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए ‘फैलोशिप डिनर’ (Fellowship Dinner) का आयोजन किया जाएगा, जहाँ उद्योग जगत और शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि आपसी विचारों का आदान-प्रदान किया।
टीम SMAU इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं क्षेत्र के उद्योगपतियों को इस गरिमामयी मीट में सम्मिलित होने के लिए सहृदय आमंत्रित किया।
*आयोजक हरिद्वार यूनिवर्सिटी (रुड़की) एवं एसएमएयू चैंबर्स (SMAU Chambers*

More Stories
ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर से निकलीं 3 नाबालिग लड़कियां चंद घंटों में हुई सकुशल बरामद, बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस का जताया आभार…
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद,रोब जमाने और विवाद में चलाई थी गोली…
ऑपरेशन मर्यादा में हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा: सिडकुल में मॉल कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले 2 हुड़दंगीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…