तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन मर्यादा / हुड़दंगियों पर शिकंजा: सिडकुल में मॉल कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले 02 हुड़दंगी गिरफ्तार,
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और मॉल कर्मचारियों के साथ विवाद कर मारपीट पर उतारू होने वाले दो हुड़दंगियों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत चालान कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (11 सितंबर) को सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत डैन्सो चौक स्थित सिग्नेचर स्ट्रीट मॉल में दो युवक मॉल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और बहसबाजी कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों युवक शोर-शराबा करते हुए आमदा फौजदारी और मारपीट पर उतारू हो गए।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और मॉल कर्मचारियों ने दोनों युवकों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और उग्र होकर एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिडकुल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान:
- खुर्शीद उर्फ रिहान पुत्र इस्माईल (मूल निवासी: ग्राम भीराडी, थाना डीह, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश)
- हरमितपाल उर्फ हिमांशु पुत्र बलराज सिंह (मूल निवासी: ग्राम इनामपुरा, थाना मण्डावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश) (दोनों हाल निवासी: आकाश का मकान, डैन्सो चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार)
पुलिस टीम:
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर तथा कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर से निकलीं 3 नाबालिग लड़कियां चंद घंटों में हुई सकुशल बरामद, बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस का जताया आभार…
(NHRDN)उत्तराखंड चैप्टर, (SMAU) और हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की द्वारा ‘HR मीट 2026’ का किया गया भव्य आयोजन; उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञ हुए शामिल…
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद,रोब जमाने और विवाद में चलाई थी गोली…