तनवीर अली हरिद्वार।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनोद में बदले आठ पुलिस थानों के एसएसआई, उपनिरीक्षकों के किए बंपर तबादले, देखें किसको कहाँ मिली जिम्मेदारी,
हरिद्वार। पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार ने उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए हैं। इस फेरबदल के तहत जिले के कई प्रमुख कोतवाली और थानों में नए वरिष्ठ उपनिरीक्षकों (एसएसआई) की तैनाती की गई है।
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
- उ0नि0 जी०डी० भट्ट: वरिष्ठ उपनिरीक्षक (वरिष्ठ उपनिरीक्षक/एसएसआई) कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली भगवानपुर बनाए गए हैं।
- उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी: वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर से स्थानांतरित होकर अब वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- उ0नि0 लखपत बुटोला: ए०एन०टी०एफ० (ANTF) शाखा से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर नियुक्त किए गए हैं।
- उ0नि0 रमेश सैनी: वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली भगवानपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा बनाए गए हैं।
- उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी: वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा से स्थानांतरित कर कोतवाली रुड़की भेजे गए हैं।
- उ0नि0 राजेश बिष्ट: वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कलियर से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लक्सर की जिम्मेदारी दी गई है।
- उ0नि0 नितिन चौहान: वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लक्सर से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कलियर बनाए गए हैं।
- उ0नि0 मनोज गैरोला: वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बहादराबाद से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कनखल तैनात किए गए हैं।
- उ0नि0 अशोक सिरसवाल: कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बहादराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर से निकलीं 3 नाबालिग लड़कियां चंद घंटों में हुई सकुशल बरामद, बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस का जताया आभार…
(NHRDN)उत्तराखंड चैप्टर, (SMAU) और हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की द्वारा ‘HR मीट 2026’ का किया गया भव्य आयोजन; उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञ हुए शामिल…
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद,रोब जमाने और विवाद में चलाई थी गोली…