तनवीर अली हरिद्वार।
बीएचईएल हरिद्वार ने कैगा न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के लिए 700 मेगावाट क्षमता का टीजी स्टेटर किया डिस्पैच, अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर स्टेटर को परियोजना स्थल के लिए किया रवाना,
हरिद्वार। भेल (BHEL) हरिद्वार इकाई ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की कैगा परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए 700 मेगावाट क्षमता वाले टर्बो जनरेटर (TG) स्टेटर का सफलतापूर्वक निर्माण कर उसे डिस्पैच कर दिया है। एनपीसीआईएल के एसोसिएट डायरेक्टर विवेक अग्रवाल ने बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक दिनेश सिंह, एन. एस. राणा तथा कपिल यादव की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर स्टेटर को परियोजना स्थल के लिए रवाना किया।
इस मौके पर एनपीसीआईएल के एसोसिएट डायरेक्टर विवेक अग्रवाल ने कहा कि इतने विशाल और जटिल कंपोनेंट का सफल निर्माण न्यूक्लियर पावर के क्षेत्र में बीएचईएल की तकनीकी दक्षता और उन्नत विनिर्माण क्षमताओं को साबित करता है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल देश के घरेलू न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम में एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
स्वदेशी तकनीक और ‘मेक इन इंडिया’ की मिसाल
पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से तैयार यह टर्बो जनरेटर स्टेटर उच्च तापमान और चुनौतीपूर्ण ग्रिड परिस्थितियों में भी अधिकतम दक्षता के साथ बिजली उत्पादन करने में सक्षम है। अत्याधुनिक सिमुलेशन और टेस्टिंग प्रक्रियाओं से गुजरा यह कंपोनेंट अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है। यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देने के साथ-साथ महंगे विदेशी उपकरणों के आयात पर निर्भरता और विदेशी मुद्रा के व्यय को कम करने में भी काफी मददगार साबित होगी।
कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल एवं एनपीसीआईएल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
कुंभ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, रोजाना होगी अभियान की समीक्षा, अवैध बिजली कनेक्शन और झूलते तारों पर होगी कार्रवाई, उच्चस्तरीय बैठक में डीएम ने किए कड़े निर्देश जारी…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त रुख: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 150 किग्रा एक्सपायरी रसगुल्ले नष्ट, 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस,हरिद्वार नगर क्षेत्र में डेयरियों व मिष्ठान भंडारों पर औचक छापेमारी, पनीर, खोया व दूध के नमूने जांच के लिए लैब भेजे…
मुरादाबाद रेल मंडल: मनन सभागार’ में पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित, 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, बैंक खातों में सीधे भेजा गया निपटान भुगतान, रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, कर्मचारियों को मिला सेवानिवृत्ति निपटान प्रपत्र, RTGS के जरिए खातों में पहुंची राशि…