तनवीर अली हरिद्वार।
लक्सर पुलिस का बड़ा खुलासा: मुंडाखेड़ा कलां में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने व बाइक बरामद, इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी और एसएसआई नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
(हरिद्वार लक्सर)
मुंडाखेड़ा कलां गांव में हुई चोरी की एक गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए लक्सर पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है।
जान-पहचान का फायदा उठाकर रची थी साजिश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश के दौरान 08 सितंबर को दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी पीड़ित नवीन के परिचित थे और उनका घर में आना-जाना था। घर में बड़ी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के जेवर रखे होने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की पूरी योजना बनाई।
30-31 अगस्त की मध्य रात्रि को चोरों ने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद आरोपियों ने नकदी आपस में बांटकर खर्च कर दी, जबकि जेवरों को बेचकर रकम आपस में बांटने की तैयारी में थे।
बरामद सामान की पीड़ित ने की पुष्टि
पुलिस द्वारा बरामद किए गए आभूषणों की पहचान पीड़ित नवीन द्वारा मौके पर ही कर ली गई है।
- बरामदगी का विवरण: 01 सोने की चैन मय लॉकेट, 01 जोड़ी झुमके, 01 जोड़ी कड़े, 03 सोने की अंगूठियां, 02 जोड़ी व 01 सिंगल सोने के टॉप्स, 02 चांदी के बिछुए और 02 चांदी के सिक्के। साथ ही अपराध में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- आशीष सैनी उर्फ गादड़ (26 वर्ष), पुत्र सुखबीर सैनी, निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर।
- ललित कुमार उर्फ पाशा (24 वर्ष), पुत्र मुनेश, निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर।
कानूनी कार्रवाई
प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं (305(ए), 3(5) व 317(2)) की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
इस सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एस.एच.ओ. प्रवीण सिंह कोश्यारी, व.उ.नि. नितिन चौहान, उ.नि. शहजाद अली, उ.नि. समीप पांडेय, हे.का. मुकेश कुमार, हे.का. पंचम प्रकाश, का. संजय कुमार और का. संदीप रावत शामिल रहे।

More Stories
मुरादाबाद रेल मंडल: मनन सभागार’ में पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित, 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, बैंक खातों में सीधे भेजा गया निपटान भुगतान, रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, कर्मचारियों को मिला सेवानिवृत्ति निपटान प्रपत्र, RTGS के जरिए खातों में पहुंची राशि…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक्कड़ कलाँ में शिविर: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश से सचिव सिमरनजीत कौर ने मौके पर सुलझाईं ग्रामीणों की समस्याएं…
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरियों का सघन निरीक्षण,दूध, दाल और शहद के नमूने जांच के लिए भेजे…