जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक्कड़ कलाँ में शिविर: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश से सचिव सिमरनजीत कौर ने मौके पर सुलझाईं ग्रामीणों की समस्याएं…

तनवीर अली हरिद्वार।

एक्कड़ कलाँ में बहुउद्देशीय विधिक शिविर आयोजित; जज नरेंद्र दत्त के आदेश पर सचिव सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में 119 समस्याओं का हुआ निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक्कड़ कलाँ में शिविर: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश से सचिव सिमरनजीत कौर ने मौके पर सुलझाईं ग्रामीणों की समस्याएं

एक्कड़ कलाँ (हरिद्वार)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार) श्री नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार ग्राम एक्कड़ कलाँ के पंचायत भवन में मेगा विधिक जागरूकता एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज (एस.डी.)/सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा की गई।

​शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित लगभग 119 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारण किया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 20 राशन कार्ड तुरंत तैयार किए, स्वास्थ्य विभाग ने 49 लोगों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप (शुगर, बीपी आदि) किया और समाज कल्याण विभाग ने वृद्धा व दिव्यांग पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर समस्याओं का समाधान किया। सचिव सिमरनजीत कौर ने ग्रामीणों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

​अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लॉ इंटर्न शीवी ने शिक्षा के अधिकार पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सचिव सिमरनजीत कौर ने नालसा शिक्षा योजना 2026, नालसा स्पृहा योजना 2026, वीर परिवार सहायता योजना, एसिड अटैक पीड़ितों व तस्करी से पीड़ित विधिक सेवा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी एल.ए.डी.सी. श्री रमन कुमार सैनी ने नि:शुल्क विधिक सहायता और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया, जबकि पैनल अधिवक्ता श्री उपेंद्र दत्त शर्मा ने मौके पर ही कानूनी सलाह प्रदान की।

​इस अवसर पर बी.डी.ओ. बहादराबाद श्री मानस मित्तल, ग्राम प्रधान एकता पटेल, प्रशासनिक अधिकारी, अधिकार मित्र व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद में प्रतियोगिताएं

दूसरी ओर, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय संप्रेक्षण गृह, विशेष गृह एवं बाल गृह रोशनाबाद में रिटेनर अधिवक्ता काजल सैनी, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. रजिया और लॉ इंटर्न्स द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

You may have missed