तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरियों का सघन निरीक्षण,दूध, दाल और शहद के नमूने जांच के लिए भेजे…
हरिद्वार, 7 सितंबर 2026:
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के क्रम में आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा एवं टीम ने औद्योगिक क्षेत्रों, खड़खड़ी और भीमगोड़ा में खाद्य इकाइयों, डेयरियों, रेस्टोरेंटों और ढाबों पर औचक छापेमारी की।
दूध, दाल और शहद के नमूने जांच के लिए भेजे
कार्रवाई के दौरान टीम ने खड़खड़ी स्थित एक ढाबा/रेस्टोरेंट से पकी हुई दाल का नमूना लिया। वहीं, भीमगोड़ा स्थित गुसाईं गली में एक ग्राहक की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डेयरी से खुले दूध का सैंपल लिया गया। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पैकेजिंग फर्म का औचक निरीक्षण कर शहद का नमूना भी संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
स्वच्छता मानकों का पालन न करने पर मिलेगी सख्त सजा
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री के सही रखरखाव, परिसर की स्वच्छता और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More Stories
मुरादाबाद रेल मंडल: मनन सभागार’ में पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित, 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, बैंक खातों में सीधे भेजा गया निपटान भुगतान, रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, कर्मचारियों को मिला सेवानिवृत्ति निपटान प्रपत्र, RTGS के जरिए खातों में पहुंची राशि…
लक्सर पुलिस का बड़ा खुलासा: मुंडाखेड़ा कलां में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने व बाइक बरामद, इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी और एसएसआई नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक्कड़ कलाँ में शिविर: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश से सचिव सिमरनजीत कौर ने मौके पर सुलझाईं ग्रामीणों की समस्याएं…