तनवीर अली हरिद्वार।
लक्सर (LIVE 100 TV):
हरिद्वार पुलिस का गौकशी पर बड़ा प्रहार: लक्सर में चेकिंग और दबिश के दौरान 03 आरोपी गिरफ्तार, गौवंश का सिर, खाल व उपकरण बरामद।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान लक्सर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौवंशीय पशु का सिर, खाल और घटना में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं।
सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आई पुलिस
जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को लक्सर कोतवाली अंतर्गत चौकी रायसी क्षेत्र के ग्राम कंकरखाता के पास गौकशी की सूचना मिली थी। मौके पर गौवंश का सिर और खाल पड़ी होने की खबर पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सघन चेकिंग और सुरागरसी से हत्थे चढ़े आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में चेकिंग और दबिश अभियान चलाया। सटीक सुरागरसी और त्वरित कार्रवाई के बल पर पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गौकशी में शामिल तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुरानी घटना में भी संलिप्तता कबूली
कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इससे पहले 19 अगस्त 2026 को भी ग्राम कंकरखाता क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- जाहिद पुत्र सद्दीक (निवासी: ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार)
- जुल्फकार उर्फ सुल्फा पुत्र सराजू (निवासी: ग्राम खानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार)
- समीर उर्फ गुड्डू पुत्र जुल्फकार (निवासी: ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार)
पंजीकृत अभियोग:
- मु0अ0सं0 845/26, धारा 3/5/11 (उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम)
- मु0अ0सं0 891/26, धारा 3/5/11 (उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम)
बरामदगी:
- गौवंशीय पशु का सिर एवं खाल
- गौकशी में प्रयुक्त उपकरण
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक राजीव उनियाल, हेड कांस्टेबल अरविन्द रावत, कांस्टेबल सुरेश चौहान एवं कांस्टेबल अनूप पोखरियाल।

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…