तनवीर अली हरिद्वार।
राज बहादुर सैनी को वाणी के नॉर्थ जोन प्रतिनिधि मनोनीत होने पर सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाएं व मिठाई किया भव्य स्वागत,
भगवानपुर (हरिद्वार)। विलेज डेवलपमेंट सभागार भगवानपुर में सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वॉलंटरी एक्शन नेटवर्क इंडिया (VANI) में नॉर्थ जोन से राज बहादुर सैनी के मनोनीत होने पर फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में ‘फोर्सज इंडिया’ के राज्य संयोजक एवं ‘विभा वाणी इंडिया’ (उत्तराखंड) के अध्यक्ष लखबीर सिंह ने राज बहादुर सैनी का अभिनंदन करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि हरिद्वार के हमारे अपने साथी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वयंसेवी संस्थाओं की समस्याओं को उठाने का अवसर मिला है। नॉर्थ जोन के स्वयंसेवी क्षेत्र की चुनौतियों का अध्ययन कर हम सब मिलकर उनके समाधान के लिए कदम बढ़ाएंगे।”
बहुउद्देशीय लोक सेवा संस्थान (हरिद्वार) एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ (हरिद्वार) के संयोजक मनोज कुमार पाल ने स्वागत करते हुए कहा कि राज बहादुर सैनी का यह मनोनयन समूचे सामाजिक क्षेत्र के लिए खुशी और गर्व का विषय है। उनके अनुभव से क्षेत्र की समस्याओं का सकारात्मक निस्तारण संभव होगा।
इसी क्रम में ‘सहारा समिति’ (थाना भवन) के महासचिव अभिषेक सिंह ‘गोली’ ने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि राज बहादुर सैनी के नेतृत्व में नॉर्थ जोन का स्वयंसेवी सेक्टर नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर देव सिंह सैनी, नीलम सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार, निर्देश कुमार, डॉ. जसवंत सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार, डॉ. मुल्की राज, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सैनी, आकाश सिंह, महिमा सिंह, पूर्व प्रधान रामकुमार सिंह, एम.डी. प्रणामी, नरेश कुमार और श्रीमती अनीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही, अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों में धीरज रामोल (हिमाचल प्रदेश), नवीन कुमार व अंशु शर्मा (मध्य प्रदेश), अरुण जिंदल (राजस्थान), संजय शर्मा (छत्तीसगढ़) तथा डॉ. मनमोहन शर्मा (हरियाणा) ने भी राज बहादुर सैनी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More Stories
मुरादाबाद रेल मंडल: मनन सभागार’ में पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित, 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, बैंक खातों में सीधे भेजा गया निपटान भुगतान, रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, कर्मचारियों को मिला सेवानिवृत्ति निपटान प्रपत्र, RTGS के जरिए खातों में पहुंची राशि…
लक्सर पुलिस का बड़ा खुलासा: मुंडाखेड़ा कलां में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने व बाइक बरामद, इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी और एसएसआई नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक्कड़ कलाँ में शिविर: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश से सचिव सिमरनजीत कौर ने मौके पर सुलझाईं ग्रामीणों की समस्याएं…