हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से टली गैंगवार, दो पिस्टल व 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,भाई के हत्यारों से बदला लेने के फिराक में था मनोज,एसपी सिटी अभय सिंह ने किया खुलासा…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से टली गैंगवार, दो पिस्टल व 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,भाई के हत्यारों से बदला लेने के फिराक में था मनोज,एसपी सिटी अभय सिंह ने किया खुलासा,


हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही विफल कर दिया। पुलिस ने चित्रकूट घाट के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी अपने भाई के हत्यारों से बदला लेने के इरादे से हरिद्वार में आश्रम लीज पर लेकर होटल चला रहा था।

एसपी सिटी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभय सिंह बताया,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देशों के तहत जिले भर में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के क्रम में 6 सितंबर को कोतवाली नगर पुलिस टीम चित्रकूट घाट और दुधियाबंद क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया,जिसके पास से असलहा कारतूस बरामद हुए है।


पिट्ठू बैग की तलाशी में मिले हथियार
तलाशी लेने पर आरोपी के कंधे पर टंगे पिट्ठू बैग से .32 बोर की दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले। वैध लाइसेंस न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार (45 वर्ष) पुत्र महावीर सिंह, निवासी ग्राम बुडीना कला, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।
भाई की हत्या का बदला लेने की थी साजिश
पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2010 में मनोज के भाई की हत्या कर दी गई थी। तभी से वह हत्यारों की तलाश में था। गैंगवार से बचने और रेकी करने के लिए उसने अप्रैल 2026 में हरिद्वार में एक आश्रम लीज पर लेकर होटल का काम शुरू किया था। हाल ही में उसे सूचना मिली थी कि उसके भाई के हत्यारे जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और हरिद्वार आ रहे हैं। इसी का बदला लेने के लिए उसने असलाह का इंतजाम किया था।


आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 445/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।


पुलिस टीम मे:-
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, व0उनि0 गोपाल दत्त भट्ट, उ0नि0 खेमेंद्र गंगवार, हे0का0 प्रदीप पंवार एवं हे0का0 गुलशन नेगी। शामिल रहें।

You may have missed