तनवीर अली हरिद्वार।
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर उत्तराखंड STF की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: SSP अजय सिंह के नेतृत्व में गन हाउस मालिक गिरफ्तार, सिरसा से फर्जीवाड़ा, मेरठ में बना लाइसेंस और देहरादून में पकड़ा, STF की जांच में गन हाउस मालिक की खुली पोल…
देहरादून / मेरठ:
उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतर्राज्यीय फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा शस्त्रागार (गन हाउस) के मालिक को मेरठ से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP STF) अजय सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही इस विशेष मुहिम से फर्जी लाइसेंस गिरोह में हड़कंप मच गया है। इस नेटवर्क के तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड तक फैले हुए हैं।
सिरसा से फर्जीवाड़ा, मेरठ में बना लाइसेंस और देहरादून में पकड़ा गया
मामला थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून से जुड़ा है, जहाँ दर्ज FIR (मु0अ0सं0 09/2026) के तहत 15 जनवरी 2026 को आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मनोज के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, .30 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
तफ्तीश के दौरान पता चला कि मनोज का लाइसेंस हरियाणा के सिरसा से मेरठ और फिर देहरादून ट्रांसफर दिखाया गया था। जब STF ने सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से सत्यापन कराया, तो खुलासा हुआ कि वहां से ऐसा कोई लाइसेंस कभी जारी ही नहीं हुआ था।
STF की जांच में गन हाउस मालिक की खुली पोल
मामले की गहन विवेचना के दौरान साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे ‘शिवा शस्त्रागार/गन हाउस’ के मालिक की मुख्य भूमिका थी। STF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी गन हाउस मालिक शैलेन्द्र पुत्र राजपाल (निवासी 69, गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड, मेरठ) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड
अभियुक्त शैलेन्द्र का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है:
- मु0अ0सं0 693/2024: धारा 340, 338, 336, 318, 3 एवं 109 BNS (थाना कंकरखेड़ा, मेरठ)
- मु0अ0सं0 09/2026: धारा 420, 467, 468, 471, 120-B IPC एवं 5/25 आर्म्स एक्ट (थाना प्रेमनगर, देहरादून)
अपराधियों को SSP अजय सिंह की सख्त चेतावनी
SSP STF अजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि संगठित और अंतर्राज्यीय अपराध में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए STF का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।
कार्रवाई करने वाली STF टीम
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा, उ0नि0 कमाल हसन, अ0उ0नि0 योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल दीपक चंदोला एवं कांस्टेबल दीपक नेगी शामिल रहे।

More Stories
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…