तनवीर अली हरिद्वार।
सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर उठे सवाल, सपा नेता राव धन्नू ने जताई कड़ी आपत्ति,ऐतिहासिक दस्तावेजों और न्यायसंगत प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि बनी रहें शांति व व्यवस्था…
विशेष संवाददाता
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा अचानक ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया और प्रशासनिक रवैये पर सवाल उठाते हुए घटनाक्रम को अत्यंत दुखद और निराशाजनक करार दिया।
राव धन्नू का कहना है कि संबंधित स्थल को लेकर स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लगातार संवाद चल रहा था। इसके बावजूद किसी पूर्व सूचना या सहमति के बिना तड़के ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दे दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान विधिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं का समुचित पालन नहीं किया गया।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अदालत में सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए गए 1296 फसली के दस्तावेज पर जब वकीलों ने वैधानिक आपत्ति दर्ज कराई, तो संबंधित पक्ष को वह दस्तावेज वापस लेना पड़ा। राव धन्नू ने प्रशासन से अपील की है कि किसी भी मामले में ऐतिहासिक दस्तावेजों और न्यायसंगत प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि शांति व व्यवस्था बनी रहे।

More Stories
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…