ज्वालापुर में सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन प्रहार में दबोचे 6 सटोरिए ; नकदी और सट्टा पर्ची की बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

ज्वालापुर में सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन प्रहार में दबोचे 6 सटोरिए ; नकदी और सट्टा पर्ची की बरामद,

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 5-6 सितंबर की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर मोहल्ला तेलियान स्थित एक खाली प्लॉट में छापेमारी की। मौके से सट्टा खेल रहे और खिलवा रहे 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन और ₹5800 की नगदी बरामद की है।

मामला दर्ज, आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 622/2026, धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. कुर्बान पुत्र इशराईल (निवासी: मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर)
  2. शादाब पुत्र हनीफ (निवासी: मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर)
  3. बंटी पुत्र बलदेव (निवासी: मोहल्ला तेलियान, ज्वालापुर)
  4. मुन्ना पुत्र लक्ष्मण (निवासी: मोहल्ला तेलियान, ज्वालापुर)
  5. कार्तिक पुत्र खूब सिंह (निवासी: इंदिरा बस्ती, ज्वालापुर)
  6. अमित पुत्र देवेंद्र कुमार (निवासी: मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर)

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

सट्टेबाजों को दबोचने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान, कांस्टेबल रविंद्र वर्मा और कांस्टेबल दीपक चौहान शामिल रहे।

You may have missed