तनवीर अली हरिद्वार:—- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आगामी कांवड मेला स्थगित होने पर कावडियो के रोकथाम हेतू बोर्डर मिटिंग के आदेश – निर्देश दिये गये, जिनके निर्देशो के अनुपालन में श्रेत्राधिकारी मंगलौर, श्रेत्राधिकारी रूडकी द्वारा आज थाना झबरेड़ा क्षेत्र से लगे उत्तर प्रदेश एंव उत्तराखण्ड के सभी थाना प्रभारियो की गोष्टी ली गयी। बोर्डर में ड्यूटी प्वाईंट चिन्हित किये गये तथा सभी थाना प्रभारियो को अपना तालमेल बनाकर सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये व बाहर से आने जाने वाले रास्ते एंव चोर रास्तो को चिन्हित कर उन सब पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करने हेतू निर्देशित किया गया ।
बोर्डर गोष्टी में क्षेत्राधिकारी मंगलौर श्री पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी महोदय श्री बी0एस0 चौहान, क्षेत्राधिकारी रुड़की रजनीश कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी देवबंद, श्री अशोक सोलंकी थाना प्रभारी देवबंद, श्री देव सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक नागल, श्री यशपाल बिष्ट प्रभारी निरीक्षक मंगलौर, श्री रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष झबरेड़ा व श्री मोहन कठैत चौकी इंचार्ज इकबालपुर, श्री संजय नेगी चौकी इंचार्ज लखनौता, श्री लोकपाल परमार चौकी इंचार्ज नारसन उपस्थित रहे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,