देहरादून:–हरिद्वार जनपद में कार्यरत औद्योगिक संगठन रूडकी स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, सिडकुल इंटरप्रूनेर वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, फार्मा एसोसिएशन एवं सामाजिक संगठन शिव शक्ति सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके कैम्प आफिस, देहरादून में मुलाकात कर सभी संगठनों की और से शुभकामनाएं दी।
रुड़की स्माल स्केल अध्यक्ष बी बी गुप्ता ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष उद्योग लगाने के लिये औद्योगिक नोटिफाइड भूमि और सभी उद्योगों के नक्शे सीडा के माध्यम से पास कराने का निवेदन किया। सिडकुल एसोसिएशन सचिव विकास गर्ग ने हरिद्वार में लंबित ई एस आई सी अस्पताल का कार्य शीघ्र सम्पन्न कराने का निवेदन किया। बहादराबाद एसोसिएशन सचिव सुखदेव विर्दी ने बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पीने के पानी की लंबे समय से चली आ रही समस्या से अवगत कराया और इसके शीघ्र समाधान का निवेदन किया। फार्मा एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा जी ने फार्मा उद्योग के सामने वर्तमान समय मे उत्पन्न चुनोतियो की जानकारी दी और सरकार से सहयोग करने का निवेदन किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवंसर पर शिव शक्ति सेवा समिति से जुड़े सदस्यों से माननीय मुख्यमंत्री जी को समिति द्वारा समाज हित मे किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री जी ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर रुड़की स्माल स्केल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रतिनिधि केतन भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जी को उद्योगों की और से स्मृति चिह्न और रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन पत्रिका प्रथम संस्करण की प्रति भेट स्वरूप दी गयी।
इस दौरान अजय गर्ग, केशव कोहली, देवेंद्र शर्मा, केतन भारद्वाज, विकास गर्ग, मोहिंदर आहूजा, भोला सिंह, सुधीर मालवीय, अनिल शर्मा, रंजीत टिबरेवाल, आत्मा सिंह आदि उपस्थित रहे।





More Stories
सडक दुर्घटनाओ़ की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध बबुग्गावाला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर को किया सीज़…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी,कोतवाली क्षेत में चैकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक की बरामद।
चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा ही परिवहन विभाग की है प्राथमिकता, ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करने वाले वाहनों को अभिनव पहल के अंतर्गत यात्रा सुरक्षा किट का वितरण किया गया प्रारंभ…