तनवीर अली हरिद्वार
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दिया कंधा,राजकीय सम्मान देकर अंतिम विदाई।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद खंडूरी की अंतिम यात्रा देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय से निकाली गई, जिसके बाद हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, खजान दास, मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। खड़खड़ी घाट पहुंचकर नेताओं और समर्थकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं अर्थी को कंधा देकर भावुक अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी का पूरा जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में जो अमूल्य योगदान दिया, उसे प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अंत्येष्टि के दिन प्रदेशभर में सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया।

More Stories
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद एक पहले ही जा चुका है जेल, मुखबिरी का शक और ब्लैकमेलिंग बनी शांतरशाह में हैप्पी के कत्ल की वजह…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और (SMAU) इंटरनेशनल चैंबर्स के तत्वावधान में सिडकुल में आयोजित हुए ‘निधि आपके निकट’सेमिनार में, एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उधमी और विभाग के अधिकारी हुए शामिल, ऑनलाइन व्यवस्थाओं और नए नियमों पर हुई चर्चा…
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…