तनवीर अली हरिद्वार।
*कोतवाली लक्सर*
*हरिद्वार पुलिस की असामाजिक तत्वों पर सक्रिय निगरानी*
कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को धर दबोचा,सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते फोटो भी करता था अपलोड,
*आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक करवाई जारी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों/असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग एवं निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में दिनांक 17.05.2026 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा रायसी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा 315 बोर के साथ दबोचा।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी तमंचा लहराते हुए फोटो अपलोड करता था।
पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना लक्सर पर आर्म्स एक्ट के तहत मु0अ0सं0-463/26 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
दिनेश उर्फ जसी पुत्र नीटू निवासी ग्राम टांडा मजादा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर
2. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
2. हे0का0 पंचम प्रकाश
3. का0 ध्वजवीर सिंह

More Stories
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद एक पहले ही जा चुका है जेल, मुखबिरी का शक और ब्लैकमेलिंग बनी शांतरशाह में हैप्पी के कत्ल की वजह…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और (SMAU) इंटरनेशनल चैंबर्स के तत्वावधान में सिडकुल में आयोजित हुए ‘निधि आपके निकट’सेमिनार में, एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उधमी और विभाग के अधिकारी हुए शामिल, ऑनलाइन व्यवस्थाओं और नए नियमों पर हुई चर्चा…
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…