तनवीर अली हरिद्वार।
जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा एक विशेष रात्रिकालीन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार, इंटरसेप्टर हरिद्वार, टास्क फोर्स चिड़ियापुर तथा टास्क फोर्स गोवर्धनपुर की संयुक्त टीमों द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट एवं टैक्स के वाहन संचालन, फिटनेस मानकों का उल्लंघन, बिना आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन, यातायात नियमों की अवहेलना तथा अन्य मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
संयुक्त प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 97 वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 12 वाहनों को सीज किया गया है।
परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा अवैध एवं अनियमित वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, जिससे सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

More Stories
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद एक पहले ही जा चुका है जेल, मुखबिरी का शक और ब्लैकमेलिंग बनी शांतरशाह में हैप्पी के कत्ल की वजह…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और (SMAU) इंटरनेशनल चैंबर्स के तत्वावधान में सिडकुल में आयोजित हुए ‘निधि आपके निकट’सेमिनार में, एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उधमी और विभाग के अधिकारी हुए शामिल, ऑनलाइन व्यवस्थाओं और नए नियमों पर हुई चर्चा…
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…