हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने प्रतिनिधिमंडल को गंगा बॉक्स एजुकेशनल टूल की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि इस टूल के माध्यम से गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा छात्राओं ने अनुपयोगी और बेकार सामान से तैयार किए गए आकर्षक एवं उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे देखकर प्रतिनिधिमंडल काफी प्रभावित हुआ.।
*एक और शानदार उपलब्धि जुड़ी जीजीआईसी के खाते में,
PM SHRI GGIC Jwalapur में federal republic Germany से एक हाई लेवल डेलिगेशन बच्चों की गंगा बॉक्स की लगातार चल रही गतिविधियों को देखने विद्यालय आया परंपरागत उत्तराखंडी संस्कृति के साथ छात्रों ने उनका स्वागत किया जिलाधिकारी द्वारा घोषित कार्यक्रम के लाइजनिंग ऑफिसर स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित चंद्र ने और प्रधानाचार्य पूनम राणा ने पुष्प गुच्छ दे कर आगंतुकों का स्वागत किया। भूपेन हजारिका का गीत गंगा तुम बहती क्यों हो ? पर छात्रों ने वेलकम प्रस्तुति दी।
गंगा गीत के माध्यम से गंगा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संदेश प्रस्तुत किया गया।
विद्यार्थियों ने गंगा बॉक्स से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन किया। इसमें Web of लाइफ, Snake and Ladder Game, Riddle Game तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों के माध्यम से गंगा संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छता एवं प्रकृति संतुलन का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय का 2018 से अब तक का पूरा कार्यवृत्त प्रधानाचार्य पूनम राणा ने पावर पॉइंट के माध्यम से जर्मन डेलिगेशन के सामने प्रस्तुत किया, छात्राओं की पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सभी ने बेहद तारीफ की, शिष्ट मंडल विशेष रूप से निष्प्रयोजावास्तु से बने सुंदर कलाकृतियों से बेहद प्रभावित हुए उन्होंने बच्चों के हुनर की व शिक्षिका के मार्गदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की,
कार्यक्रम में उपस्थित जर्मन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में
Dr. Oliver Meinecke,
Dr. Nils Kreipe,
Hans Frühauf,
Ulrike Ebeling
Laura Sustersic BMZ जर्मनी तथा अंजना पंत श्री मिराज अहमद एवं गौतम GIZ इंडिया से शामिल रहे।
प्रधानाचार्या महोदया ने अपने संबोधन में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों से हमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तथा विद्यालय को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है जिसके लिए हम बहुत आभारी हैं और भविष्य में अपनी गंगा को बचाने के लिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे। आज के कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा श्रीमती लता भट्ट अंजना सुमन शशि लीना सपना शालिनी सोनू विनीता एवं श्री मनोज भंडारी की प्रमुख भूमिका रही कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती विनीता रावत ने किया।

ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,

More Stories
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,