तनवीर अली हरिद्वार।
चार धाम यात्रा सुगम एवं सुरक्षित यात्रा दून पुलिस की प्राथमिकता, यात्रियों की परेशानी में बन रही राहत का सबब, महाराष्ट्र के यात्रियों को मैकेनिक की व्यवस्था कराकर वाहन कराया ठीक, यात्रा को आए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एव सुगम यात्रा का दिलाया भरोसा,
*कोतवाली विकासनगर*
*चार धाम यात्रा हेतु सज़ग व मुस्तैद देहरादून पुलिस*
*महाराष्ट्र से आये श्रद्धालुओं की बस ख़राब होने पर ततपरता दिखाते हुए मैकैनिक की व्यवस्था कर अल्प समय में वाहन को कराया ठीक*
*वाहन स्वामी को दी हिदायत, यात्रा हेतु आये श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाए नई बसें*
*यात्रा हेतु आये श्रद्धालुओं को सुरक्षित एव सुगम यात्रा का दिलाया भरोसा*
*दून पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये महाराष्ट्र से आये श्रद्धालुओं द्वारा की गई दून पुलिस की सराहना*
*एस एस पी दून द्वारा जनपद के सभी यात्रा मार्गों पर सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता हेतु नियुक्त किया गया है पर्याप्त सुरक्षा बल*
वर्तमान में प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी चार धाम यात्रा मार्गों पर यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।
- इसी क्रम में आज दिनांक 28/4/2026 को कटापत्थर में चारधाम ड्यूटी में नियुक्त कर्मी द्वारा थाना विकासनगर को सूचना दी कि चारधाम यात्रा में महाराष्ट्र से आये यात्रियों की बस संख्या UK07PA 0482 जो कि हरिद्वार से बतौर बुकिंग लायी गयी थी कटापत्थर में खराब हो गयी है तथा बस में सवार यात्री परेशान हो रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय फोर्स के मौके पर पंहुचकर वाहन चालक से वाहन में आयी खराबी के बारे में जानकारी की गई। जानकारी करने पर विकासनगर से वाहन मेकेनिक को बुलाकर बस को तत्काल ठीक करवा गया तथा यात्रियों को सकुशल चारधाम हेतु रवाना किया गया। बस स्वामी को यात्रियों की सुविधा हेतु नया वाहन उपलब्ध कराने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की गई।

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…