बुलंदशहर के कुख्यात ताऊ गैंग के सदस्यों ने दिया था मोरा तारा ज्वेलर्स के शोरूम पर करोड़ो की लूट को अंजाम तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरिद्वार के शंकर आश्रम चौक के पास स्थित मोरा तारा ज्वेलर्स में हुई करोड़ो रूपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने डकैती करने वाले 3 बदमाश को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों की निशानदेही पर डकैती के दौरान लूटे गयी एक मूर्ति और 2 लाख 16 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में डकैती का खुलासा किया।
गौरतलब है कि बीती 8 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े मोरा तारा ज्वेलर्स शोरूम में डकैती डालकर लाखों रुपये की ज्वैलरी और कैश लूटकर फरार हो गए थे। हरिद्वार जिले में ये अब तक कि सबसे बड़ी डकैती है।
पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा करने के लिए 10 से अधिक टीम लगाई हुई थी जो पड़ोसी राज्यों में जाकर छानबीन कर रही थी। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि शोरूम में 8 बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था। लूट करने के बाद ये बदमाश रुड़की स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके थे। इनमें से 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। शोरूम से लूटे गए ज्वेलरी और नकदी की बरामदगी के प्रयास भी जारी है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश शातिर अपराधी है इनके खिलाफ पूर्व में भी लूटपाट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।
बुलंदशहर के कुख्यात ताऊ गैंग के सदस्यों ने दिया था मोरा तारा ज्वेलर्स के शोरूम पर करोड़ो की लूट को अंजाम तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।





More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,