तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल हरिद्वार*
आपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, 5 हजार के ईनामी फ़रार अपराधी को किया गिरफ्तार,बचने को बदल रहा था ठिकाने, गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दे रही थी दबिश,
*लगातार चल रहा था फरार, पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु लगातार दी जा रही थी दबिश*
*ठिकाने बदल-बदल कर कर रहा था, पुलिस को गुमराह*
दिनांक 18.04.2026 को थाना सिडकुल पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0- 84/26 फरार एंव ईनामी आरोपित मोहसिन पुत्र इकबाल अहमद निवासी छिबरामऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार जो कि मुकदमा पंजीकृत किये जाने के दिनांक 05/03/26 से लगातार फरार चल रहा था।
जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे जिसकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी।
आरोपित लगातार अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था, आरोपित पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹5000/-का इनाम घोषित किया गया ।
उक्त आरोपित की तलाश हेतु मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपित मोहसिन उपरोक्त को चीतल डेरी के सामने मैदान सिडकुल से पकडा गया।
*नाम व पता आरोपित*
मोहसिन पुत्र इकबाल अहमद निवासी छिबरामऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1- थाना अध्यक्ष अजय शाह
2-उ0नि0 अनिल बिष्ट थाना
3- हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक
4- हेड कांस्टेबल संजय,

More Stories
3 नए राजपत्रित अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने बदले CO के सर्किल; त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस,कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, 2 नए सर्किल भी बढ़े…
उत्तराखंड में देर रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप: चमोली, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में हिली धरती, हड़कंप, दहशत में घरों से निकले लोग…
हरिद्वार में दिल्ली के नामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, चैन स्नैचिंग की कई घटनाओं के बाद दिल्ली का स्नैचर गिरफ्तार, आला अधिकारी मौके पर…