तनवीर अली हरिद्वार।
ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत का अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण उद्यम, बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत राजस्व वृद्धि की दर्ज,
हरिद्वार, 18 अप्रैल 2026: ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत का अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण उद्यम, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 32,350 करोड़ रुपये (अनंतिम और अलेखापरीक्षित) का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18% की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने वर्ष के दौरान लगभग 75,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए। इसके साथ, वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक लगभग 2.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ष के दौरान कंपनी की प्रमुख गतिविधियां/उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं:
· विद्युत क्षेत्र में, बीएचईएल ने वर्ष के दौरान लगभग 59,000 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त कर अपनी मजबूत बाजार स्थिति बनाए रखी।
· औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी ने परिवहन, पारेषण, रक्षा, प्रॉसेस इंडस्ट्रीज़ और औद्योगिक उपकरण जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग 16,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त किए, जो कंपनी की व्यापक उपस्थिति को दर्शाता है।
· निष्पादन के क्षेत्र में, बीएचईएल ने लगभग 8.9 गीगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्रों को कमीशन/सिंक्रोनाइज़ किया, जो परियोजना को पूरा करने और परिचालन दक्षता पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाता है।
मजबूत राजस्व वृद्धि, सुदृढ़ ऑर्डर बुक और निरंतर निष्पादित की जा रही परियोजनाओं के साथ, बीएचईएल वित्त वर्ष 2026-27 में मजबूती के साथ कदम रख रहा है। कंपनी हाइ इम्पैक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को पूरा करने, स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
हरिद्वार में 30 जून की शाम से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई, ,जिला अधिकारी,
सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एकम्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित छह दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का सफलतापूर्वक हुआ समापन, ”रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने की रखती है क्षमता, — श्री संदीप जैन, प्रबंध निदेशक
झबरेड़ा के खाता खेड़ी में PDA परिवार की बैठक संपन्न, दर्जनों ग्रामीणों ने थामी सपा का दामन