*जनगणना – 2027 के प्रथम चरण के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*
हरिद्वार, 17 अप्रैल: भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना – 2027’ के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) के सफल संचालन हेतु, बीएचईएल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक / टाउनशिप प्रशासक एवं चार्ज अधिकारी, आईटीएस बीएचईएल हरिद्वार श्री संजय पंवार ने, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
अपने संबोधन में श्री संजय पंवार ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय दायित्व एवं गौरव का विषय है । उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा, जिसके लिए बीएचईएल आईटीएस क्षेत्र को 10 सेक्टरों तथा 43 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में बांटा गया है । प्रशिक्षण सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा नामित फील्ड ट्रेनर के रूप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नगर निगम के सहायक शिक्षक श्री रवि कुमार गोस्वामी एवं श्री शिवा अग्रवाल द्वारा, प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी ।
उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 53 गणनाकर्ता एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डेटा संकलन की प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण की विधि तथा सटीक जानकारी एकत्र करने के संबंध में, सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके । इस अवसर पर एचआरडीसी प्रभारी श्री हरीश सिंह बगवार सहित बीएचईएल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
अवैध तमंचे व कारतूस के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई, चैकिंग अभियान के दौरान मिली कामयाबी…
एसएसपी के निर्देश पर रुड़की पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने संभावित आपराधिक वारदात से पहले दबोचे दो युवक, कब्जे से 01 तमंचा, 01 पिस्टल, 02 मैगजीन और कारतूस बरामद,अवैध हथियारों के सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस, मुकदमा दर्ज…
पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट, उत्तराखंड को ’12-मासी’ पर्यटन हब बनाने का रोडमैप प्रस्तुत, धार्मिक यात्रा से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, शीतकालीन व साहसिक पर्यटन का दिया ब्योरा, हिम तेंदुआ साइटिंग से कार रैली तक, वार्ता में बने उत्तराखंड पर्यटन के नए आयाम…