तनवीर अली हरिद्वार
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
इस अभियान का उद्देश्य यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखना, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन सीज किए गए।
इसके अतिरिक्त, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे 15 वाहनों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। विशेष रूप से ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट एवं दस्तावेजों की जांच पर जोर दिया गया।
अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी तथा बाइक स्क्वॉड 12, 13, 14 एवं 15 के सदस्य—आनंद असवाल, शूरवीर सिंह कंडवाल, नरेश नेगी एवं अश्विनी कुमार—सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चारधाम यात्रा अवधि के दौरान इस प्रकार के विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे या है4ईदतायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, वैध दस्तावेज साथ रखें तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

More Stories
अवैध तमंचे व कारतूस के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई, चैकिंग अभियान के दौरान मिली कामयाबी…
एसएसपी के निर्देश पर रुड़की पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने संभावित आपराधिक वारदात से पहले दबोचे दो युवक, कब्जे से 01 तमंचा, 01 पिस्टल, 02 मैगजीन और कारतूस बरामद,अवैध हथियारों के सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस, मुकदमा दर्ज…
पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट, उत्तराखंड को ’12-मासी’ पर्यटन हब बनाने का रोडमैप प्रस्तुत, धार्मिक यात्रा से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, शीतकालीन व साहसिक पर्यटन का दिया ब्योरा, हिम तेंदुआ साइटिंग से कार रैली तक, वार्ता में बने उत्तराखंड पर्यटन के नए आयाम…