तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली लक्सर, हरिद्वार पुलिस ने (CEIR पोर्टल के माध्यम से) ढूँढ निकाले 18 मोबाईल फोन, कीमत लगभग ( तीन लाख तीन हजार पांच सौ बासठ रुपये, बरामद मोबाईल फोन को हरिद्वार पुलिस ने किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 18 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग ( तीन लाख तीन हजार पांच सौ बासठ रुपये) है। खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि अन्य राज्यों से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गये ।
खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा कोतवाली लक्सर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।
*रिकवर मोबाईल फोन का विवरण*
विभिन्न कम्पनियों के बरामद मोबाइल फोन- कुल फोन 18
मोबाइल फोन की कीमत- ₹3,03,562/-

More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित…
ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अपहृत बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन में केस सॉल्व: पुलिस के ‘प्रहार’ से शिकंजे में आया दरिंदा, सकुशल मिली नाबालिग, सलाखों के पीछे पहुँचा अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी…
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…