तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल, SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की फ़रार आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई*
*सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा*
*वर्ष 2025 से लगातार चल रहा था फरार*
*गिरफ्तारी हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही थी दबिश*
*ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को कर रहा था गुमराह*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 01.03.2026 को थाना सिडकुल के मु0अ0सं0 481/25 से संबंधित फरार आरोपी आसिफ पुत्र एजाजुल शेख, निवासी बी-ब्लॉक मकान नं0 137, जे.जे. कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली को हिरासत में लिया गया।
उक्त आरोपित वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके मसकन दिल्ली से हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
आसिफ पुत्र एजाजुल शेख निवासी: बी-ब्लॉक मकान नं0 137, जे.जे. कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली
*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 सुभाष रावत
2. कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी

More Stories
हरिद्वार में नशामुक्ति का संदेश: DM मयूर दीक्षित और SP सिटी दीपक सिंह की मौजूदगी में निकली ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन, ऋषिकुल ग्राउंड से गूंजा नशामुक्त समाज का नारा, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की रही विशेष सहभागिता…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और सीसीआर टॉवर में होगी अहम कैबिनेट बैठक, आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम, कार्यकर्ताओं में उत्साह,
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित…