तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रुड़की, होली त्यौहार के दृष्टिगत भीड़ भरे बाजार में नकली नोट चलाने आए संदिग्ध की चालाकी पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम*
*19,000 रुपये के 38 जाली नोटों के साथ एक व्यक्ति धर दबोचा*
*होली पर्व से पूर्व बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में था संदिग्ध*
*त्यौहारों के दौरान लेन-देन करते समय नोटों की सावधानीपूर्वक जांच करें*
*किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 01.03.2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम रात्रि मोबाइल गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने, कलियार रोड पर मोटरसाइकिल सहित खड़ा है, जो नकली नोटों का व्यापार करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 के कुल 38 जाली/कूट रचित नोट (कुल ₹19,000/-) बरामद हुए।
आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 72/26 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
*बरामदगी*
₹500/- के 38 नकली नोट
(कुल राशि-19,000/-)
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक आनंद मेहरा
2. कांस्टेबल इतेंद्र ध्यान
3. होमगार्ड महक सिंह

More Stories
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक, कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में सावधानियों तथा लाइसेंस-पंजीकरण संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी, खाद्य सुरक्षा पर रुड़की में जागरूकता बैठक, त्योहारी सीजन से पहले व्यापारियों को दी गई जानकारी…
हरिद्वार में नशामुक्ति का संदेश: DM मयूर दीक्षित और SP सिटी दीपक सिंह की मौजूदगी में निकली ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन, ऋषिकुल ग्राउंड से गूंजा नशामुक्त समाज का नारा, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की रही विशेष सहभागिता…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा: हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और सीसीआर टॉवर में होगी अहम कैबिनेट बैठक, आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम, कार्यकर्ताओं में उत्साह,