तनवीर अली हरिद्वार।
SSP महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सत्यापन अभियान, 34 व्यक्तियों का कोतवाली लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से किया गया सत्यापन, सत्यापन नहीं करने वाले मण्डी के आडतीयो के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम में चालान कर मा0न्यायालय भेजा जाएगा।
दिनांक 21/02/2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जाने हेतु जनपद हरिद्वार के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीमें गठित कर थाना क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी मे व सब्जी मंडी के आसपास सब्जी,फल रेडी,ठेली फड लगने वाले 34 व्यक्तियों का थाना हाजा लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से समस्त का अपराधिक इतिहास सर्च किया गया।
व संबंधित विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के 50 चालान कर संयोजन शुल्क 12500/₹ वसूला गया व मंडी के आडतियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजा जाएगा।
मण्डी के आडतीयो को सख्त हिदायत दी गई कि वह अपने यहां काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे
अन्यथा संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
*पुलिस टीम*
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
2-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
3-अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर
4-अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
5-कांस्टेबल धर्मेंद्र राणा
6-कांस्टेबल दिनेश कुमार
7-कांस्टेबल मनोज डोभाल
8-कांस्टेबल जितेंन्द्र कुमार
9-कांस्टेबल राजपाल

More Stories
सुभाष नगर की 3 प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को सीएम से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, हाईटेंशन लाइन हटाने, सीवर-जल निकासी और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने का किया अनुरोध, सीएम धामी ने तीनों जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का दिया आश्वासन,
उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे राज्य की कमान, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश, संसदीय और प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध व्यक्तित्व…
बुग्गावाला पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, सघन चेकिंग अभियान में अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार…