श्यामपुर। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित एक होटल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से दवाओं के सुरक्षित रखरखाव सरकारी नियमों के पालन और समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर चर्चा की गई। नियमों का पालन और पारदर्शिता अनिवार्य बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया की मेडिकल संचालकों को नारकोटिक नशीली पर्धाथ से संबंधित दवाओं के सुरक्षित भंडारण और उनके स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए। अभिलेखों के संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्यामपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने संचालकों से नशा मुक्ति अभियान में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक युवाओं को नशे की लत से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी सदस्यों से अपील की कि वे चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा बनाए रखें और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य करें।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई मेडिकल संचालक उपस्थित रहे डॉ. बी.के. विश्वास, गौतम सिंह,अमरनाथ, सत्यम सैनी, गगन कर्णवाल, मनीष, श्रीकांत, गौरव, अरमान अंसारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,
नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, महिला सप्लायर की खोज जारी, अवैध स्मैक की बरामद,
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…