कोतवाली बहादराबाद, SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 21.560 किलोग्राम वाणिज्यिक मात्रा अवैध गांजे के साथ बहादराबाद पुलिस ने 01 तस्कर दबोचा, नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का तस्करों पर सीधा प्रहार, देवभूमि में नशे का कारोबार नहीं चलेगा, हरिद्वार पुलिस कसेगी पूरा शिकंजा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, फ़रार साथी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दी जा रही है दबिश।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 18.02.2026 को महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
चैकिंग के दौरान नहर पटरी बहादराबाद के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कशमीरा नाथ निवासी हरिपुर कला (आनन्दोश्वाश्रम), थाना रायवाला जनपद देहरादून, उम्र 30 वर्ष बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा (भारी वाणिज्यिक मात्रा) बरामद हुआ। पूछताछ में संदिग्ध द्वारा बताया गया कि यह गांजा उसके साथी सूरज निवासी भानियावाला द्वारा दिया गया था।
संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर NDPS Act के तहत अभियोग मु०अ०सं०– 37/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है साथ ही फ़रार साथ ही की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।
हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*बरामदगी विवरण*
21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा
*नाम पता आरोपित*
गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला (आनन्दोश्वाश्रम) थाना रायवाला, जनपद देहरादून (उम्र 30 वर्ष)
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह
2. व०उप०नि० नितिन विष्ट
3. उप०नि० करम सिंह
4. कानि० शाह आलम
5. कानि० मुकेश राणा

More Stories
सुभाष नगर की 3 प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को सीएम से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, हाईटेंशन लाइन हटाने, सीवर-जल निकासी और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने का किया अनुरोध, सीएम धामी ने तीनों जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का दिया आश्वासन,
उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे राज्य की कमान, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश, संसदीय और प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध व्यक्तित्व…
बुग्गावाला पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, सघन चेकिंग अभियान में अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार…