तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस, SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार SP city के नेतृत्व BDS टीम व सिडकुल पुलिस द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद में सघन चेकिंग अभियान*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार आज जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद परिसर में BDS टीम एवं सिडकुल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया, जिससे आमजन एवं अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संवेदनशील स्थानों पर समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

More Stories
एएनटीएफ हरिद्वार की अनूठी पहल: नशा मुक्त भारत अभियान के 06 वर्ष पूर्ण होने पर निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित, नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती’ का दिया संदेश; विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित…
सुभाष नगर की 3 प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को सीएम से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, हाईटेंशन लाइन हटाने, सीवर-जल निकासी और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने का किया अनुरोध, सीएम धामी ने तीनों जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का दिया आश्वासन,
उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे राज्य की कमान, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश, संसदीय और प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध व्यक्तित्व…