तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल, नए कप्तान की अगुवाई में नई उर्जा, इनामी अपराधियों की कसी जाएंगी चूड़ियां*
धोखाधडी के ईनामी अपराधी पर पुलिस का शिकंजा, किया गिरफ्तार*
फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद के नाम पर ₹15 लाख की धोखाधड़ी का है आरोप*
आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर वर्ष 2024 से लगातार चल रहा था फरार*
पुलिस की निरंतर सक्रियता आयी काम, कथित धोखाधड़ी का आरोपी आया पकड़ में*
लगातार फरारी के चलते पुलिस ने माननीय न्यायालय से हासिल किया था गिरफ्तारी वारण्ट*
वर्ष 2024 में शिकायतकर्ता राकेश कुमार के प्रार्थना पत्र के आधार पर मोहित अग्रवाल आदि के खिलाफ फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में थाना सिड़कुल पर मु0अ0सं0- 281/24 धारा- 406,420 भादवि पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश देने के बावजूद नामजद आरोपी मुकदमा दर्ज होने की तारीख से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस छापेमारी से पहले ही आरोपी के अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा विवेचक द्वारा माननीय न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट हासिल किये गए।
लगातार प्रयास एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी मोहित अग्रवाल को थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ0प्र0 से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
*विवरण आरोपित-*
मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र-42
*पुलिस टीम*
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा थाना
2- व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर
3- अपर उ0नि0 सुभाष रावत
4- HG आफताब

More Stories
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,
नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, महिला सप्लायर की खोज जारी, अवैध स्मैक की बरामद,
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…