सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान
माननीय जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में तथा एआरटीओ सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में, सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग हरिद्वार के बाइक स्क्वायड एवं इंटरसेप्टर टीम द्वारा आज दिनांक 28 जनवरी को हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 125 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।
साथ ही सिडकुल स्थित एक्साइड कंपनी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कर्मचारियों को गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) कानून की जानकारी दी गई तथा रोड सेफ्टी कैलेंडर प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त रात्रि समय सुरक्षा हेतु रिफ्लेक्टिव जैकेट का भी वितरण किया गया।
इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी,परिवहन उपनिरीक्षक शूरवीर सिंह कंडवाल, अश्विनी कुमार, आनंद असवाल, नरेश नेगी,परिवहन सहायक निरीक्षक पुनीत नागर, तथा
परिवहन आरक्षी सुभाष कुमार, उत्तम कुमार, सचिन सैनी, राहुल भारती, शिवांश रतूड़ी ,अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में श्री सीमेंट कंपनी में गोवर्धनपुर सचल दल द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें
परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती एवं रविंद्र पाल सैनी,
परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कुमार, तथा
परिवहन आरक्षी मीनाक्षी द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।
आमजन से अपील की जाती है कि हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
इस प्रकार की प्रवर्तन एवं जागरूकता कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
— परिवहन विभाग, हरिद्वार

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…