आज दिनक 23.01.2026 को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा नगर के बाज़ारों में एंटी-प्लास्टिक जागरूक अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सभी दुकानदारों को समझाया गया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग करना अवैध होने के साथ-साथ पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।दुकानदारों को यह भी समझाया गया कि पॉलीथिन पर्यावरण को प्रदूषित करती है तथा इसके उपयोग से अनेको गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक हैं।सभी दुकानदारों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा इसके स्थान पर पेपर बैग एवं कपड़े से बने थैलों का ही प्रयोग करें।इसके साथ साथ यहाँ भी समझाया गया कि सिंगल यूजर अवैध पॉलीथिन का प्रयोग करते पाए जाने पर नगर पालिका को भारी चालान भुगतना पढ़ सकता है ।
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा चलाए गए एंटी-प्लास्टिक जागरूकता अभियान में…सिंगल यूज़ प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक, व्यापारियों को किया गया जागरूक…

More Stories
पिरान कलियर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार, रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ पत्रकार के घर चोरी का खुलासा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी, CCTV और सर्विलांस से दबोचा शातिर चोर, श्रवणनाथ नगर स्थित घर के ताले तोड़कर हुई थी चोरी,नगदी की बरामद…
सिडकुल में बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का हुआ सफल आयोजन: व्यावसायिक कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रमुख हस्तियों और उधोग प्रतिनिधियों की रही सहभागिता, आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा…