तनवीर अली हरिद्वार।
प्रस्तावित वीआईपी क्रार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस का संजीदा रुख,एसएसपी डोबाल ने देर रात बुलाई पुलिस ऑफिसर्स की वर्चुअल मीटिंग,बैठक में समस्त राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स सहित समस्त थाना प्रभारी हुए सम्मिलित,बैठक में कप्तान ने वीआईपी दौरे को बताया महत्वपूर्ण, मातहत को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
आगामी दिनों में जनपद में प्रस्तावित वीआईपी मुवमेंट व कार्यक्रमों के दृष्टिगत एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज रात्री जनपद के समस्त गैजेटेड पुलिस ऑफिसर्स एवं थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई।
इस दौरान श्री डोबाल द्वारा वीआईपी मुवमेंट एवं प्रोग्राम के महत्व को रेखांकित करते हुए मातहत को बिना किसी लापरवाही के उक्त कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था एवं इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न दिशा-निर्देश देते हुए अब तक की की गई तैयारी की समीक्षा करते हुए अभी हमें और क्या-क्या करना है उसके संबंध में विस्तार से अधिकारियों को निर्देशित किया गयाl
मीटिंग अभी जारी है—-

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…