तनवीर अली हरिद्वार।
हरकीपैड़ी पर अरबी पहनावे में वीडियो बना रहे दोनों लड़को को 12 घंटे में कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*दोनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में की गई कार्रवाई*like or Comment के चक्कर में खानी पड़ी हवालात की हवा,भविष्य में इस प्रकार की गलतियां न हो दी गई हिदायत,आधी-अधूरी वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित करने वालों को पुलिस कर रही चिन्हित उनके खिलाफ भी होगी कार्रवाई।
आज दिनांक 13/01/2026 को 02 लड़के *अरबी पहनावे (शेख)* में हरकीपैडी में घूम रहे थे जिसमें स्थानिय पण्डित/लोगों द्वारा इनको इस वेश भूषा में देखा गया तो उनके द्वारा इनको यहां आने के लिए मना किया गया तो इनके द्वारा कहा गया कि भारत मे कहीं भी घूम सकते हैं जब लोगों द्वारा विरोध किया गया तो ये लोग पहनावे को बदलकर वहां से चले गए जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से तलाश की गई तो यह दोनों लड़के वर्तमान में रावली महदूद सिडकुल में रहना पाया। *प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकार नगर हरिद्वार महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा टीम गठित की गई जिसमें तत्काल कार्यवाही कर दोनों लड़कों को 12 घण्टे में हिरासत पुलिस लेकर* पूछताछ हेतु कोतवाली लाया गया जिनसे नाम पता पूछा गया तो इनके नाम:-
1-नवीन कुमार पुत्र मुन्ना निवासी रावली महदूद सिडकुल उम्र-22
2- प्रिंस पुत्र सोमपाल निवासी जपता नगर थाना रहे जिला बिजनौर उमर 22 वर्ष वर्तमान पता रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार
*हरकीपैड़ी आने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि हमारा यूट्यूब चैनल है इसलिए हम वीडियो बना रहे थे इस प्रकार की वीडियो हमने पहले पेंटागन मॉल, शिवालिक नगर में भी बनाए जिसमें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया और उसमें काफी LIKE व COMMENT मिल रहे थे इसलिए हम वीडियो हरकीपैडी पर बना रहे थे हमसे गलती हो गई हमारे इस काम से किसी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए दोनों के द्वारा माफी मांगी गई* और भविष्य में इस प्रकार की वीडियो नहीं बनाने के लिए बताया गया। उपरोक्त दोनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गयी।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,