थाना सिडकुल,SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लगातार प्रोफेशनल पुलिसिंग का प्रदर्शन करती हरिद्वार पुलिस,थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नकबजनी के अभियोग का सफल अनावरण,चोरी के माल व वाहन सहित 01 आरोपी गिरफ्तार,करीब 15 लाख रुपये की मशीनरी बरामद कर अपराधी की कमर तोड़ी,औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस का सख़्त संदेश।
दिनांक 07.01.2026 को वादी राहुल चौहान पुत्र शशि पाल चौहान, निवासी शिव विहार कॉलोनी, बहादराबाद द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म का ताला तोड़कर विभिन्न मशीनें चोरी कर ली गई हैं।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 07/26, धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक शैलेंद्र मंमगई द्वारा की जा रही थी।
नकबजनी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 12.01.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर आईटीसी पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति नीरज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर (उ0प्र0) को चोरी के माल व चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित दबोचा।
हिरासत में लिये गये आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं।
*नाम पता आरोपित*
नीरज पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी*
1. एक सर्वो स्टेबलाइजर
2. एक कन्वेयर मशीन
3. एक कोडिंग मशीन
4. एक प्लेट हीट एक्सचेंजर
5. दो अदर मोटर (3 HP)
6. एक कैंपर मशीन
7. एक हीटिंग टनल
8. एक मोटर (1 HP)
9. एक यूपीएस (ल्यूमिनस कंपनी)
10. चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली
कुल अनुमानित कीमत ₹ 15,00,000/- (लगभग)
*पुलिस टीम*
1. नितेश शर्मा थाना अध्यक्ष, थाना सिडकुल
2. देवेंद्र तोमर वरिष्ठ उपनिरीक्षक
3. शैलेंद्र मंमगई
4. हे0का0 गजेंद्र राजपूत
5. हे0का0 जितेंद्र मलिक
6. हे0का0 संजय
7. हे0का0 देशराज
8. का0 गजेंद्र
9. का0 वीरेंद्र चौहान

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…