कालेज रूडकी परिसर में बीएड एल्यूमिनी एसोसिएशन (बीएड पूर्व छात्र संगठन) के तत्वधान में द्वितीय बी०एड० एल्यूमिनी मीट-2026 का किया आयोजन…6 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग…वाद-विवाद प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह रावत ने प्रथम,द्वितीय पर कुमारी वंशिका लोहान, तृतीय स्थान पर रही शाजिया राव…

बीएड एलुमनी मीट का आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता जितेंद्र रहे प्रथम,बीएड एलुमनी मीट का आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता जितेंद्र रहे प्रथम

रुड़की केएलडी बीएड डिग्री कॉलेज परिसर में मंगलवार को बीएड एलुमनी एसोसिएशन की ओर से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह रावत प्रथम स्थान पर रहे। बीएड एलुमनी मीट-2026 में बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही। इसमें बीएड सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय उच्च शिक्षा और शिक्षण व्यवस्था से जुड़ा रहा। इस पर प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए।

के०एल०डी०ए०वी० (पी०जी०) कालेज रूडकी परिसर में बी०एड० एल्यूमिनी एसोसिएशन (बी०एड० पूर्व छात्र संगठन) के तत्वधान में द्वितीय बी०एड० एल्यूमिनी मीट-2026 का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय “वाद विवाद प्रतियोगिता” था जिसमें “ए०आई० युवाओं के लिए अभिशाप या वरदान” के संदर्भ में बी0एड0 बैच 2025-26 के छात्र-छात्राओं के द्वारा पक्ष व विपक्ष में अपने-अपने विचार रखे गये जिसमें 06 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष तथा कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश सैनी अध्यक्ष एल्यूमिनी एसोसिएशन तथा कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ० मंजुल धीमान जी व अन्य शिक्षक डॉ० मोनूराम जी डॉ० मनोज शर्मा जी, डॉ० श्रीमती अम्बिका भट्ट जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रजव्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बी०एड० सत्र 2025-26 के प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम में वाद विवाद प्रतियोगिता में श्री जितेन्द्र सिंह रावत प्रथम, कु० वंशिका लोहान द्वितीय व कु० शाजिया राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागी कु० शबाना राव, कु० मनीषा पोखरियाल व सावंत तोमर रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य श्री मंजुल धीमान जी द्वारा बी०एड० एल्यूमिनी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार करते रहने के लिए कहा गया। विभागाध्यक्षा डॉ० पूर्णिमा श्रीवास्तव जी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षा के दीप को पीढी दर पीढी जलाये रखने का आहवान किया। डॉ० मोनू राम व डॉ० मनोज शर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी को इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम को श्री गणेश दत्त कुनियाल, श्रीमती मनीषा सिंघल, श्री सगीर अहमद, श्रीमती उषा मौर्य, श्री अंशु चौधरी, श्री अनुराग दत्त व श्रीमती सुगन्धा अरोरा ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में बी०एड० छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय परिवार के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कुमारी वंशिका लोहान, तृतीय स्थान पर शाजिया राव रही।

You may have missed