यह नेवल गन देश की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगी, रंजन कुमार, बीएचईएल ने डिस्पैच की 50वीं एसआरजीएम नेवल गन।
हरिद्वार, 19 दिसम्बर: बीएचईएल हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने अपनी 50वीं, सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) नेवल गन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने इस नेवल गन को, हरी झंडी दिखाकर मुम्बई के लिए रवाना किया, जहां इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरि पर लगाया जाएगा ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि यह एसआरजीएम नेवल गन, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । उन्होंने कहा कि इस नेवल गन का निर्माण एवं आपूर्ति, हर बीएचईएल कर्मी के लिए आत्मगौरव का विषय है । महाप्रबंधक (डीएबीजी) श्री राजीव चौरसिया ने बताया कि यह नेवल गन 35 किलोमीटर के दायरे में हवा, पानी और समुद्र में विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेद सकती है । साथ ही लक्ष्य की स्थिति के आधार पर, विभिन्न प्रकार के गोला – बारूद का चयन करने में भी सक्षम है ।
उल्लेखनीय है कि बीएचईएल पिछले तीन दशकों से भारतीय नौसेना के लिए, एसआरजीएम नेवल गन का निर्माण कर रहा है तथा अब तक कुल 49 गन की आपूर्ति भी कर चुका है । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, भारतीय नौसेना के प्रतिनिधि, बीएचईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग की टीम तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
दून में उल्लास के साथ हुआ रावण पुतला दहन: SSP डोबाल के नेतृत्व में अलर्ट रही पुलिस, सुरक्षा घेरे में निपटा दशहरा पर्वरावण दहन पर सड़कों पर दिखी पुलिस की भारी व्यस्तता: ड्रोन और बीडीएस की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ आयोजन, परेड ग्राउंड समेत जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ रावण का पुतला दहन, चाक-चौबंद सुरक्षा से बेफिक्र दिखे श्रद्धालु…
विजयदशमी महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा हुए शामिल, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का है प्रतीक, राजीव शर्मा…
सड़क हादसे में झबरेड़ा कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने घर पहुँच परिजनों से की मुलाकात, ससम्मान नम आंखों से दी अंतिम विदाई…