कोतवाली रानीपुर,अपह्रण के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर रानीपुर पुलिस ने कराई उद्घोषणा”दो माह से फरार रहने के उपरान्त न्यायालय के आदेश पर रानीपुर पुलिस ने की कार्यवाही”।
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पर दिनांक 15.10.2025 को वादी नि0 ग्राम कुतुबपुर थाना रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को उनके गाँव के रहने वाले आरोपी *विकास उर्फ काला पुत्र धर्मपाल नि0 ग्राम कुतुबपुर गढमीरपुर रानीपुर हरिद्वार* द्वारा बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 421/25 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
““उक्त अभियोग में नाबालिग बालिका की बरामदगी एवं नामजद आरोपी की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा काफी प्रयास किये गये, लेकिन नामजद आरोपी विकास उर्फ काला उपरोक्त के लगातार फरार रहने पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त किये गये, एवं उसके उपरान्त मा0 न्यायालय से धारा 84 बी0एन0एस0एस0 के अन्तर्गत आरोपी के फरारी की उदघोषणा प्राप्त कर आज दिनांक 20.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार द्वारा कोर्ट के आदेश पर आरोपी विकास उर्फ काला के ग्राम कुतुबपुर स्थित घर पर ढोल-नगाडो के साथ धारा 84 बी0एन0एस0एस0 के अन्तर्गत उदघोषणा चस्पा की गयी ।”
*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर
3- कानि0 721 महेन्द्र तोमर, कोतवाली रानीपुर

More Stories
दून में उल्लास के साथ हुआ रावण पुतला दहन: SSP डोबाल के नेतृत्व में अलर्ट रही पुलिस, सुरक्षा घेरे में निपटा दशहरा पर्वरावण दहन पर सड़कों पर दिखी पुलिस की भारी व्यस्तता: ड्रोन और बीडीएस की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ आयोजन, परेड ग्राउंड समेत जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ रावण का पुतला दहन, चाक-चौबंद सुरक्षा से बेफिक्र दिखे श्रद्धालु…
विजयदशमी महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा हुए शामिल, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का है प्रतीक, राजीव शर्मा…
सड़क हादसे में झबरेड़ा कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने घर पहुँच परिजनों से की मुलाकात, ससम्मान नम आंखों से दी अंतिम विदाई…