भोगपुर में अवैध खनन पर छापा, दो पोकलेन मशीनें रंगे हाथ पकड़ी गईं!
हरिद्वार। भोगपुर क्षेत्र स्थित वजीर स्टोन क्रेशर पर देर रात अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:30 बजे स्टोन क्रेशर परिसर में अवैध खनन कार्य चल रहा था। इसकी सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम को दी गई। सूचना मिलते ही जिला खान अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए दो पोकलेन मशीनें पकड़ी गईं। अधिकारियों ने दोनों मशीनों को मौके पर ही कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर खनन विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अवैध खनन की वीडियो फुटेज किसी स्टोन क्रेशर स्वामी के मुंशी द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसके आधार पर विभाग को सटीक सूचना मिली। फिलहाल खनन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,