थाना सिडकुल पुलिस,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर बुजुर्गों की सुरक्षा व सम्मान को लेकर हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल,सिडकुल पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम जाकर वृद्ध व्यक्तियों कुशलक्षेम ली गई,हरिद्वार पुलिस की इस पहल को वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सराहा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा वृद्ध व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम लेने का अभियान निरंतर जारी है।
इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर बीट बुक के अनुसार जानकारी प्राप्त की गई तथा वहां निवासरत वृद्धजनों से भेंट कर उनकी कुशलता जानी गई।
पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 अथवा स्थानीय पुलिस से तुरंत संपर्क करने के संबंध में जागरूक किया।
पुलिस के संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार से प्रसन्न होकर वृद्धजनों ने हरिद्वार पुलिस को दिल से दुआएँ दीं।

More Stories
दून में उल्लास के साथ हुआ रावण पुतला दहन: SSP डोबाल के नेतृत्व में अलर्ट रही पुलिस, सुरक्षा घेरे में निपटा दशहरा पर्वरावण दहन पर सड़कों पर दिखी पुलिस की भारी व्यस्तता: ड्रोन और बीडीएस की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ आयोजन, परेड ग्राउंड समेत जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ रावण का पुतला दहन, चाक-चौबंद सुरक्षा से बेफिक्र दिखे श्रद्धालु…
विजयदशमी महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा हुए शामिल, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, विजयदशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का है प्रतीक, राजीव शर्मा…
सड़क हादसे में झबरेड़ा कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने घर पहुँच परिजनों से की मुलाकात, ससम्मान नम आंखों से दी अंतिम विदाई…